राँची : आईआईसीसी (IICC) संस्थान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर थीम “वेस्ट टू बेस्ट” पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को किसी वेस्ट मटेरियल से कुछ कलात्मक, उपयोगी और आकर्षक वस्तु को तैयार करना था। साथ ही वातावरण को संरक्षित करने हेतु एक सन्देश के तौर पर वृक्षारोपण भी किया गया।जिससे यह सन्देश लोगों तक पहुँच सके कि कैसे हम अपने वातावरण तो दूषित होने से बचा सकते हैं और हम अपनी धरती को सुरक्षित रख सकते हैं। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया और एक से बढ़ कर एक वस्तु बनाये। संस्थान के निदेशक डॉ. मो. महबूब आलम ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और जीवन में आगे बढ़ने की कामना की। शिक्षकगण में फरिया आफरीन, हरेंद्र कुमार, स्वीटी कुमारी, सपना कुमारी गुप्ता, दीपाली विस्वास ,आमिर आरफीन एवं अन्य उपस्थित रहें।
Leave a comment