Home झारखण्ड एसआईआर 2003 के वोटर लिस्ट से वर्तमान वोटर लिस्ट के साथ शीघ्र कराएं नाम मैपिंग।
झारखण्डराज्य

एसआईआर 2003 के वोटर लिस्ट से वर्तमान वोटर लिस्ट के साथ शीघ्र कराएं नाम मैपिंग।

Share
Quickly get names mapping from SIR 2003 voter list to current voter list.
Share

61.12% मतदाताओं की मैपिंग पूरी।

टुंडी विस में सर्वाधिक, धनबाद व झरिया विस में सबसे कम मैपिंग।

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिले के सभी मतदाताओं से अपने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से सम्पर्क कर अपना नाम पूर्व एसआईआर 2003 के मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची के साथ मैपिंग कराने का अनुरोध किया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व एसआईआर 2003 के मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूचि के साथ नाम मैपिंग कराने के लिए मतदाता अपने बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क कर नाम मैपिंग करा सकते है।

बताया कि यदि बूथ लेवल ऑफिसर से कोई कारण से संपर्क नहीं हो रहा है, तो अपने प्रखंड या अंचल स्थित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (बीडीओ / सीओ) अथवा विधान सभा स्तर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में भी संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है।

इसके अलावा जिला निर्वाचन शाखा के टोल फ्री नंबर 0326 -1950 पर कॉल कर सकते है। साथ में 2003 के मतदाता सूची के बारे में जानकारी के लिए मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड रांची के ऑफिसियल वेबसाइट ceo.jharkhand.gov.in से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

बताया कि मैपिंग नहीं कराने से मतदाता को एसआईआर के समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उनको सुनवाई में बार बार आना पड़ सकता है। सुनवाई में नहीं आने पर उनका नाम मतदाता सूचि से कट भी सकता है।

2025 में कुल मतदाताओं की संख्या 2119149 में 1295304 (61.12%) मतदाताओं की मैपिंग हुई है। इसमें 38 सिंदरी विधानसभा में 369963 में 258255 (69.81%), 39 निरसा में 336759 में 234211 (69.55%), 40 धनबाद विधानसभा में 476329 में 216514 (45.45%), 41 झरिया विधानसभा में 305921 में 153174 (50.07%), 42 टुंडी में 326696 में 231860 (70.97%) तथा 43 बाघमारा विधानसभा में 303481 में 201290 (66.33%) मतदाताओं की मैपिंग हुई है।

एसआईआर की घोषणा अप्रैल 2026 में होने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस ने किया अपराधिक नेटवर्क का खुलासा।

बिजनौर (यूपी) । बिजनौर पुलिस ने एक संगठित आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश...

शक्ति सदन के संचालन के लिए एनजीओ ने दिया प्रेजेंटेशन।

धनबाद । महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए धनबाद में शक्ति...

विशेष शिविर में 52 दिव्यांग जनों का आधार कार्ड के लिए हुआ एनरोलमेंट।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले...