Home झारखण्ड क्रांतिदूत शहीद शक्तिनाथ महतो की 77वीं जयंती पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
झारखण्डराज्य

क्रांतिदूत शहीद शक्तिनाथ महतो की 77वीं जयंती पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Share
Share

कतरास । शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में झारखंड के क्रांतिदूत शहीद शक्ति नाथ महतो की 77वीं जयंती (2 अगस्त 2025) के अवसर पर कला, वाणिज्य एवं विज्ञान तीनों संख्याओं के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका सिलेबस झारखंड जनरल नॉलेज, झारखंड के महापुरुष शहीद शक्ति नाथ महतो, विनोद बिहारी महतो, भगवान बिरसा मुंडा जैसे महापुरुष रहे। इस परीक्षा के तीन टॉपर छात्रों जिसमें प्रथम अंशु कुमार महतो विज्ञान प्रथम वर्ष 42 अंक, द्वितीय सुषमा कुमारी विज्ञान संकाय द्वितीय वर्ष 38 अंक, एवं तृतीय स्थान अंकित कुमार संकाय कल प्रथम वर्ष 34 अंक,को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। तत्पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो सहित शिक्षक एवं कर्मचारी ,छात्र-छात्राओं ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन भी किया गया। जिसमें महाविद्यालय 4-0 से शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक हाई स्कूल से जीत दर्ज किया।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि शहीद शक्ति नाथ महतो झारखंड के अग्रणी नेताओं में से एक थे।उन्होंने समाज के दलित पीड़ित एवं शोषित वर्ग के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।झारखंड निर्माण में सहयोग किया। उनकी जीवनी हमारे लिए प्रेरणादायक हैं। शिक्षा को उन्होंने सबों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
मौके पर डॉ अरुण कुमार महतो, प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद,प्रो समीर कुमार महतो, प्रो राखोहरी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो,प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो,प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो,प्रो चमन महतो ,प्रो राजकुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी,इंदु कुमारी, नेहा कुमारी,मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट,चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो,लालू महतो,भुनेश्वर महतो,शांति देवी ,लाजवंती देवी, अनीता देवी,फूल कुमारी,शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राए मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...