Home झारखण्ड बीएलओ व सुपरवाइजरों के लिए विशेष गहन पुनरिक्षण का प्रशिक्षण प्रारंभ
झारखण्डराज्य

बीएलओ व सुपरवाइजरों के लिए विशेष गहन पुनरिक्षण का प्रशिक्षण प्रारंभ

Share
Share

धनबाद । धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय (पुराना समाहरणालय) के सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों का विशेष गहन पुनरिक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) के तहत प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ।

प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुण्डा ने बीएलओ के कार्यों एवं कर्त्तव्यों पर विशेष प्रकाश डाला। जबकि धनबाद विस के एईआरओ‌ सह अंचल अधिकारी शशि कांत सिंकर ने 11 दस्तावेज के बारे में बताया। वहीं एईआरओ रविन्द्र नाथ ठाकुर ने बूथ अवेयरनेस ग्रुप एवं दावा आपत्ति से जुड़े सभी फॉर्म भरने की जानकारी दी।

वहीं प्रशिक्षक के रूप में राजकुमार वर्मा, सतीश कुमार राय, राजेश चंद साहनी, बिनोद कुमार मौजूद रहे। सहयोग के रूप में अनुमंडल कार्यालय के सादिक, सजल, नीरज, ज्योति आदि मौजूद थे।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण 17 जुलाई तक जारी रहेगा। इसमें धनबाद विधानसभा के सभी बीएलओ को 50 – 50 के बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1 मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ की सुविधा।

धनबाद । जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना)...

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर का शानदार प्रदर्शन, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

धनबाद : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा परिणाम...

राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग।

धनबाद । राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित रामजी गोप उर्फ धर्मा को आपदा...

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में नई कंपनी की शुरुआत।

श्री हरि इंटरप्राइजेज में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट। लखीमपुर खीरी : उत्तर...