Home झारखण्ड उपायुक्त ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अनुपस्थित पदाधिकारी व कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई करने का दिया निर्देश।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अनुपस्थित पदाधिकारी व कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई करने का दिया निर्देश।

Share
The Deputy Commissioner directed to take immediate action against the absent officers and personnel in the Mega Sports Complex.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने प्रातः होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। यहां प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रातः 5 बजे तक अपने निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य था।

इस क्रम में उपायुक्त ने पाया कि इसके बावजूद एक कंप्यूटर ऑपरेटर, छह पदाधिकारी तथा दो चौकीदार सुबह 8 बजे तक भी अपने निर्धारित स्थल पर उपस्थित नहीं हुए थे। अनुपस्थित पदाधिकारी व कर्मियों की लापरवाही एवं कर्तव्य में शिथिलता को उपायुक्त ने अत्यंत गंभीरता से लिया।

उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से कार्य से मुक्त कर दिया। साथ में सभी पदाधिकारियों का अगले आदेश तक वेतन स्थगित करते हुए निलंबन एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल टीम की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली पर भी उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मेडिकल टीम से स्पष्टीकरण हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया। साथ में आज प्रतिनियुक्त सभी मेडिकल कर्मियों का वेतन स्थगित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया।

उपायुक्त ने कहा कि, “होमगार्ड बहाली प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्ध संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा अनुपस्थिति को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...