Home झारखण्ड हजारीबाग में बनी फिल्म “जगतगुरु श्री रामकृष्ण” दूरदर्शन नेशनल पर प्रसारित।
झारखण्डमनोरंजनराज्य

हजारीबाग में बनी फिल्म “जगतगुरु श्री रामकृष्ण” दूरदर्शन नेशनल पर प्रसारित।

Share
Share

हजारीबाग । आध्यात्मिक चेतना और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण का प्रसारण 21 फरवरी शनिवार को सुबह 11 बजे देश के प्रतिष्ठित चैनल दूरदर्शन नेशनल पर किया गया। यह फिल्म झारखंड के हजारीबाग में निर्मित एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक उपलब्धि मानी जा रही है। फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक, निर्देशक डॉ. बिमल मिश्रा, तथा संगीतकार अजय मिश्रा हैं। फिल्म में हजारीबाग के प्रतिभाशाली कलाकारों ने अभिनय किया है, जिनमें गजानंद पाठक, मुकेश राम प्रजापति, श्रेष्ठा भट्टाचार्य, चांदनी झा, अमरकांत राय, दीपक घोष, मनोज कुमार पांडेय सहित अनेक स्थानीय कलाकार शामिल हैं। फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर दीपक घोष तथा डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी राहुल पाठक हैं। इस फिल्म का एक विशेष आकर्षण यह भी है कि इसमें प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर तथा महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी मधुर आवाज़ में भजन प्रस्तुत किए हैं, जो दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करते हैं।

फिल्म को वर्ष 2024 में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यूनिवर्सल सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ था तथा इसे झारखंड के कई सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया जा चुका है। वर्तमान में यह फिल्म प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है, जिससे देश-विदेश के दर्शक इसे देख सकते हैं। हजारीबाग के कलाकारों और तकनीशियनों द्वारा निर्मित यह फिल्म न केवल क्षेत्रीय प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रही है, बल्कि भारतीय संत परंपरा और आध्यात्मिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस ने किया अपराधिक नेटवर्क का खुलासा।

बिजनौर (यूपी) । बिजनौर पुलिस ने एक संगठित आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश...

शक्ति सदन के संचालन के लिए एनजीओ ने दिया प्रेजेंटेशन।

धनबाद । महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए धनबाद में शक्ति...

विशेष शिविर में 52 दिव्यांग जनों का आधार कार्ड के लिए हुआ एनरोलमेंट।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले...