Home झारखण्ड निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

Share
Share

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने शनिवार को विभिन्न वार्ड के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने वार्ड संख्या 35 के बूथ संख्या 8, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 17, 18, वार्ड संख्या 45 के बूथ संख्या 9 व 11 सहित अन्य वार्ड के विभिन्न बूथ का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी, मतदान केंद्रों तक एप्रोच रोड के साथ-साथ मतदान केंद्र पर केंद्र का नाम, बीएलओ का नाम, मोबाइल नंबर, मतदान की तिथि एवं समय, मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या सहित अन्य विवरण देखा।

उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार सभी व्यवस्था सुदृढ़ कर ली गई है। कुछ केंद्र पर जो कमी सामने आई उसे शीघ्र पूरा कर लेने का निर्देश संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को दिया है।

निरीक्षण के दौरान निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार के साथ झारिया के अंचल अधिकारी मनोज कुमार, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलवामा शहीदों के सम्मान में निकाला कैंडल मार्च।

धनबाद । पुलवामा बलिदानियों की याद में शनिवार की शाम केयर फॉर...

एटीएम से छेड़छाड़ कर चोरी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार।

कानपुर देहात ।जनपद कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब...