Home झारखण्ड द आरएनबी क्लिनिक का स्वास्थ्य जागरूकता पर सत्र आयोजित।
झारखण्डराज्य

द आरएनबी क्लिनिक का स्वास्थ्य जागरूकता पर सत्र आयोजित।

Share
The RNB Clinic organized a session on health awareness.
Share

स्पाइन सर्जरी से डरने की नहीं, समझने की जरूरत : डॉ वी आनंद नाइक

​रांची : द आरएनबी क्लिनिक के तत्वावधान में शनिवार को ‘स्वास्थ्य जागरूकता पर रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम और रांची के प्रख्यात चिकित्सा विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और आधुनिक समय में बढ़ती जटिल बीमारियों व उनके समाधान पर गहन चर्चा की। ​कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गुरुग्राम के विख्यात स्पाइन सर्जन डॉ वी आनंद नाइक ने ‘बैक पेन और सर्जरी की आवश्यकता’ विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और घंटों कुर्सी पर बैठने की आदत ने स्पाइन (रीढ़ की हड्डी) को कमजोर कर दिया है। लोगों में यह डर रहता है कि स्पाइन की समस्या मतलब सिर्फ सर्जरी है, जबकि हकीकत यह है कि 90 प्रतिशत मामलों में इसे बिना ऑपरेशन, सही फिजियोथेरेपी और लाइफस्टाइल में सुधार करके ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल और लैपटॉप के अत्यधिक उपयोग से गर्दन और पीठ में बढ़ते दर्द का बड़ा कारण बन सकता है।

40 की उम्र के बाद फेफड़ों और हड्डियों की जांच कराएं : डॉ योगेश जैन

​जैन चेस्ट केयर के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. योगेश कुमार जैन ने फेफड़ों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रांची जैसे बढ़ते शहर में धूल और प्रदूषण के कारण अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने फेफड़ों के शुरुआती लक्षणों को न पहचानने की भूल पर चेतावनी दी और आधुनिक ‘चेस्ट केयर’ उपचारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 40 की उम्र के बाद फेफड़ों और हड्डियों की नियमित जांच जरूर कराएं।

फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन ही लौटाते हैं शरीर की कार्यक्षमता : डॉ. रॉबिन्स कुमार

​द आरएनबी क्लिनिक के क्लीनिकल डायरेक्टर डॉ. रॉबिन्स कुमार ने फिजियोथेरेपी की भूमिका पर कहा कि दवाएं बीमारी को दबा सकती हैं, लेकिन शरीर की कार्यक्षमता को वापस लाने का काम फिजियोथेरेपी ही करती है। इलाज में रोबोटिक और लेजर फिजियोथेरेपी के लाभकारी साबित होता है। आरएनबी क्लिनिक में आधुनिक मशीनों के जरिए स्पोर्ट्स इंजरी और पैरालिसिस जैसे मरीजों का पुनर्वास किया जा रहा है।
​क्लिनिक की एडमिन डायरेक्टर डॉ नीलम सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि एचबी रोड प्लाजा हॉल के पास स्थित ‘द आरएनबी क्लिनिक’ का उद्देश्य रांची और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय मल्टीस्पेशलिटी सुविधाएं और फिजियोथेरेपी प्रदान करना है। क्लिनिक की ओर से समय समय पर निशुल्क स्वास्थ शिविर लगाए जाते हैं। भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य शिविर लगा कर लोगों को स्वास्थ्य प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टरों ने मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर बीरेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

अशोक नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप

द आरएनबी क्लिनिक की ओर से रविवार को अशोक नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में बुजुर्गों के स्वास्थ की जांच की जाएगी। साथ ही उन्हें जरूरी सलाह विशेषज्ञ डॉक्टर की ओर से दी जाएगी। कैंप सुबह 10 से दोपहर दो तक लगेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...