Home झारखण्ड ट्रांसपोटिंग ठप,जर्जर सड़क और धूलकण से हो रही दुर्घटनाओं के खिलाफ युवाओं ने किया विरोध।
झारखण्डराज्य

ट्रांसपोटिंग ठप,जर्जर सड़क और धूलकण से हो रही दुर्घटनाओं के खिलाफ युवाओं ने किया विरोध।

Share
Share

धनबाद । जोगता थाना क्षेत्र के नया मोड़ के समीप शनिवार को दुर्गा सोरेन सेना के बैनर तले ट्रांसपोटिंग ठप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दुर्गा सोरेन सेना के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पासी ने कहा कि जर्जर सड़क और धूलकण की समस्या से आम लोगों को चलने में भारी परेशानी हो रही है।खासकर मुदीडीह कोलियरी के डी-12 नंबर डंप के प्रवेश स्थल को दुर्घटना स्थल के रूप में जाना जाता है। भारी वाहनों के आवागमन के कारण सिजुआ 10 नंबर मोड़ से कोल डंप तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।

युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव रौनक गुप्ता ने कहा कि प्रबंधन की लापरवाही और सड़क पर लाइट की कमी के कारण यहां नियमित दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रबंधन केवल मुआवजा देकर मामले को शांत कराना चाहता है, लेकिन यह नीति अब स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि दुर्गा सोरेन सेना इस नीति के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी और मांग की कि ट्रांसपोटिंग के लिए अलग मार्ग का निर्माण किया जाए ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

कार्यक्रम के अन्य वक्ताओं ने बताया कि पांच घंटे बाद भी प्रबंधन द्वारा कोई सुधारात्मक कदम न उठाना उनकी उदासीनता और मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पहले भी पत्र के माध्यम से प्रबंधन को इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस अवसर पर रौनक गुप्ता, सुनील पासी, गोलू सिंह, दीपक राय,प्रिंस खान, चीकू रवानी, कुणाल रवानी, सौरभ कांडवे, राहुल चौहान, गट्टू जायसवाल, मणि यादव, अमित यादव, गौतम निषाद, आर के आर, आकाश सिंह समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...