Home झारखण्ड आदिवासी संथाल समाज ने धूमधाम से मनाया बाहा परब।
झारखण्डराज्य

आदिवासी संथाल समाज ने धूमधाम से मनाया बाहा परब।

Share
Tribal Santhal community celebrated Baha Parab with great pomp.
Share

धनबाद । झारखंड संस्कृति के प्राकृतिक पर्व सह आदिवासी समुदाय के महान पर्व “बाहा परब” को जिला अंतर्गत बांसमुड़ी भूली के आदिवासी संथाल समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। जहां आदिवासी समाज ने अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से टुंडी विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता रतिलाल टुडू ने शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।उन्होंने बताया कि बाहा पर्व आदिवासी समाज की संस्कृति,समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सामुदायिक जीवन का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने, अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखने तथा समाज में आपसी सहयोग और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। ख़ास कर युवाओं से अपील किया कि ऐसे कार्यक्रम में सभी युवाओं को भाग लेकर अपने धर्म संस्कृति के बारे जानना चाहिए व आज की परिवेश में बढ़ते पाश्चात्य संस्कृति से अपने को अलग रखनी चाहिए।तभी हमारा आदिवासी समाज सुरक्षित रह सकता हैं। इस मौके पर रतिलाल टुडू मांदर की थाप पर लोगों के साथ खूब थिरके। इससे पहले आयोजकों ने रतिलाल टुडू को अंगवस्त्र भेंट कर तथा सप्रेम स्वागत किया।इस अवसर पर टुंडी विधायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन,मांझी बाबा छेदी सोरेन,नायके बाबा रामलाल हांसदा,पूर्व मांझी बाबा सुरेश सोरेन,जोग मांझी कालीचरण सोरेन,प्राणीक राजेन मुर्मू ,युवा नेता शिव राम टुडू ,शिव नारायण मुर्मू, साहेब राम टुडू, रामजीत मरांडी, प्रेम मरांडी, सुरेन्द्र हेंब्रम,रसिक सोरेन,साहेबराम मरांडी, लालू मांझी,चुनीलाल सोरेन, कजरू किस्कू,संतोष सोरेन, हीरालाल मरांडी शंकर सोरेन दुखीराम मुर्मू, छोटेलाल सोरेन , दुबे सोरेन,गीता देवी,सुनीता देवी,रानियां देवी ,कलावती देवी,पार्वती देवी, सावित्री देवी,प्रफुल्ल मण्डल, विद्याधर मुर्मू एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के हम सबके लिए प्रेरणा : हीरो राजन कुमार

मुंगेर (बिहार) : बफ्टा शादीपुर मुंगेर स्थित फिल्म स्टूडियो में भारतीय सिनेमा...

चोरी की घटना मामले में ज्वेलरी दुकान संचालक सहित 4 गिरफ्तार।

रांची : विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरिया टोली में एक बंद घर...

आवारा कुत्तों के काटने से 5 वर्षीय मासूम की मौत।

धनबाद : गोनूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत भोला नाथ बसेरिया 4 नंबर यादव...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...