Home झारखण्ड पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समाहरणालय में दी गई श्रद्धांजलि
झारखण्डराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समाहरणालय में दी गई श्रद्धांजलि

Share
Share

धनबाद । पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित सभी वरीय पदाधिकारियों व कर्मियों ने दिशोम गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन भारत की आदिवासी चेतना के महानायक थे। उनका संघर्ष, बलिदान व नेतृत्व सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। झारखंड की माटी के कण-कण में जीवंत रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बावरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक कुमार झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद के अलावा अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यालय प्रमुख, कर्मचारी आदि मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

विधायक राज सिन्हा ने दी अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी।

धनबाद । झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने...

प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने की अपनी नाबालिग बेटी की हत्या।

बिजनौर । नगीना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना...

आरोपी संजय कुशवाहा समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी।

धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह के आवास पर हमला मामला। धनबाद...

एयरपोर्ट निर्माण आंदोलन को मिलेगा व्यापक जनसमर्थन।

कतरास मंडल से 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भागीदारी होगी सुनिश्चित।...