Home झारखण्ड 1 क्विंटल 38 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
झारखण्डराज्य

1 क्विंटल 38 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

Share
Share

बेतिया । पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 38 किलो गांजा बरामद किया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है।गुप्त सूचना के आधार पर एसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस ने शहर में जाल बिछाया और जीएमसीएच कैंपस से एक कार को ज़ब्त किया।
जब कार की डिक्की खोली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए।अंदर भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ था।इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है,जो कुमारबाग के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों से पूछताछ जारी है।
एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई आशंका जताई जा रही है कि गांजा की यह खेप नेपाल से तस्करी कर बेतिया लाई गई थी और यहां से इसे दूसरे राज्यों में भेजने की तैयारी थी।पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस कार्रवाई से ड्रग माफियाओं के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...