Home झारखण्ड झामुमो का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन।
झारखण्डराज्य

झामुमो का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन।

Share
One day protest by JMM.
Share

केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, व्यवसायिक गैस के बेतहाशा बढ़े दाम एवं आसमान छूती महंगाई के खिलाफ झामुमो का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन।

धनबाद (झारखंड) : केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, व्यवसायिक गैस के बेतहाशा बढ़े दाम एवं आसमान छूती महंगाई के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा, धनबाद जिला समिति के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश की आम आदमी, छोटे व्यापारी, मजदूर एवं मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हैं। व्यवसायिक गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी है, वहीं महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।
धरना को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार केवल बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि गरीब, मजदूर और छोटे व्यापारी लगातार आर्थिक संकट झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई और गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ झामुमो सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा।
जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज छोटे दुकानदारों एवं मध्यम वर्ग का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
झामुमो की केंद्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने महिलाओं एवं परिवारों के घरेलू बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। केंद्र सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जिसे झामुमो कभी सफल नहीं होने देगा।
पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि व्यवसायिक गैस के दामों में वृद्धि सीधे तौर पर छोटे व्यापारियों एवं होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों पर आर्थिक हमला है। सरकार को तत्काल बढ़े हुए दाम वापस लेने चाहिए अन्यथा जनता सड़कों पर उतरकर जवाब देगी।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र भी प्रेषित किया गया, जिसमें व्यवसायिक गैस के दामों में वृद्धि को तत्काल वापस लेने, महंगाई पर नियंत्रण करने तथा आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की गई।
झामुमो नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जनता की आवाज को नजरअंदाज किया, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और व्यापक एवं तीव्र रूप लेगा।मुख्य मांगें-व्यवसायिक गैस के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं।महंगाई पर नियंत्रण हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।छोटे व्यापारियों, मजदूरों एवं मध्यम वर्ग को राहत दी जाए।
मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य जग्गू महतो, रमेश टुडू, क़ाज़ी सिराज अहमद, गुरुचरण बास्की,तस्लीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अजय रवानी,कालीचरण महतो,अकबर अंसारी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, गुलाम कुरैशी, संगठन सचिव मनोज रवानी,सह सचिव तपन तिवारी,राज आनंद सिंह, किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, सचिव रामू मंडल,मिना हेमब्रम, लक्ष्मी मुर्मू,हरीस सिंह , आरती देवी,मुन्ना सहा,राजू, सद्दाम अंसारी,सपन बनर्जी,हाड़ी,अजीमुद्दिन अंसारी , आजाद महतो,रतिलाल टुडू, महादेव हांसदा,बंटी सिंह,राजू प्रमाणिक, हरेन्द्र चौहान,मदन राम,आकाश रवानी,हराधन रजवार,टिंकू सरकार,फरिद मल्लीक,दिलीप महतो,हेदर अली, सन्नी सोरेन,रामनाथ सोरेन,देबू महतो ,गिरिलाल किस्कू,मैराज अंसारी,फुलचांद किस्कू लालचांद महतो,धिरेन रवानी, मन्साराम मुर्मू,अताउर रहमान,अवध पासवान,मनजुड़ा मरांडी, निर्मल रजवार,इम्तियाज अहमद नजमी,समीरूल रहमान,मुजाबीर अंसारी,कुणाल पाण्डे, मंसूर अंसारी,नइम अंसारी,शंकर महतो, सदाकत अंसारी, जितेन्द्र पासवान,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आज दोपहर से सुचारू रूप से काम करेगा झारभूमि पोर्टल।

राँची : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने...

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 95 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा। बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित...

सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक ने सुनी जनता की समस्याएं।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जनता दरबार...

अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर मे रोजगार मेला का किया गया आयोजन।

धनबाद । शुक्रवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर, बरटाँड़, धनबाद मे भर्ती-कैंप...