Home झारखण्ड आयुष्मान योजना से महिला का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जटिल ऑपरेशन।
झारखण्डराज्य

आयुष्मान योजना से महिला का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जटिल ऑपरेशन।

Share
Share

धनबाद । आर्थिक रूप से कमजोर एक महिला को आयुष्मान योजना से सहारा मिला और सदर अस्पताल में उनका जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि गोमो निवासी मंजु देवी (उम्र 51 वर्ष), पति मोहन रवानी ( ट्रेक्टर चालक) पिछले दो वर्षों से गुप्तांगों में तेज दर्द से पीड़ित थीं। पिछले तीन महीनों से उनकी बच्चादानी शरीर से बाहर आने लगी थी, जिससे उन्हें अत्यधिक पीड़ा और दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे लंबे समय तक इलाज नहीं करा सकती थी।

पीड़ित महिला ने अपनी समस्या क्षेत्र की सहिया को बताई। सहिया ने सदर अस्पताल में उपलब्ध स्त्री रोग सेवाओं की जानकारी दी और सहिया के माध्यम से मरीज को सदर अस्पताल लाया गया।

मरीज ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार प्रसाद से परामर्श लिया, जिसके बाद ऑपरेशन की सलाह दी गई।

डॉ. संजीव के नेतृत्व में‌ बच्चेदानी निकालने का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

इस शल्य चिकित्सा में निश्चेतक डॉ. आनंद, ओटी असिस्टेंट संजीत कुमार एवं शशिकांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक है और वे तेजी से स्वस्थ हो रही हैं।

मरीज एवं उनके परिजनों ने सफल इलाज के लिए जिला प्रशासन, सदर अस्पताल एवं चिकित्सक दल के प्रति आभार व्यक्त किया। यह उपचार गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...