Home पंजाब बठिंडा जेल से रिहा होकर आये एक आरोपी को 5 देसी पिस्टल सहित किया काबू
पंजाबराज्य

बठिंडा जेल से रिहा होकर आये एक आरोपी को 5 देसी पिस्टल सहित किया काबू

Share
Share

वारदातों को अंजाम देने के लिए मध्य प्रदेश से लेकर आया था 5 पिस्टल

आरोपियों की पहचान सोनू वासी सुरखपीर रोड के तौर पर हुई

काबू किए गए आरोपी से की जा रही है पूछताछ

सिटी एसपी नरेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

बठिंडा (पंजाब) । कुछ दिन पहले बठिंडा केंद्रीय जेल से रिहा होकर आए एक व्यक्ति से भागू रोड पर लगाए गए नाके पर 5 पिस्टल रिकवर करके काबू किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिटी एसपी ने बताया कि यह व्यक्ति बठिंडा जेल में सजा काट कर आया था। जिस की पहचान मोनू के तौर पर हुई, जो कि बठिंडा के सुर्ख पीर रोड का रहने वाला है।
सिटी एसपी ने बताया कि इसकी मुलाकात बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद एक व्यक्ति के साथ हुई।जिसने आरोपी मोनू के साथ डील की कि वह मध्य प्रदेश से असला ले कर आए।जिसके बाद आरोपी ट्रेन के द्वारा मध्य प्रदेश से असला लेकर बठिंडा पहुंचा था।
यह हथियार कहां सप्लाई किए जाने थे और किस वारदात को अंजाम देना था? इसको लेकर गहराई से जांच चल रही है और जिस शख्स के साथ इसकी डील हुई उसकी भी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट : हरमिंदर सिंह अविनाश (बठिंडा, पंजाब)

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...