Home बिहार Bihar: चंपारण में एक ही परिवार के नौ लोग घायल…’रोड एक्सीडेंट’
बिहारराज्य

Bihar: चंपारण में एक ही परिवार के नौ लोग घायल…’रोड एक्सीडेंट’

Share
Share

BIHAR :  बिहार के पटना में सुबह सड़क हादसे में कई लोगों की जान गई है तो वहीं कई लोग घायल हुए हैं. बिहार के मोतिहारी, कैमूर, रोहतास में सुबह सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 60 लोग घायल हो गए जिसमें कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. सुबह छह बजे के आसपास रोहतास के मुफस्सिल थाना के बेदा मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और स्कूटी में टक्कर हो गई जिसमें दो की मौत हो गई.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चंपारण में एक ही परिवार के नौ लोग घायल
इसके अलावा पूर्वी चंपारण घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक ही परिवार के नौ लोग गोपालगंज में लछवार मंदिर में पूजा करने जा रहे थे. कोहरे के कारण कार और ट्रक में टक्कर हो गई. नौ घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. उधर, सासाराम में कुदरा की ओर जा रही एक ट्रैक्टर तथा एक स्कूटी में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें स्कूटी सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दोनों मृतक सासाराम के करूप गांव के ही निवासी हैं. एक गंभीर रूप से घायल है.

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कैमूर में 35 पर्यटक और नालंदा में 15 लोग घायल
कैमूर में भी सुबह सुबह बंगाल से आगरा जा रही पर्यटक बस और बालू लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें 35 पर्यटक घायल हो गए. बताया गया कि इसमें कुल 55 लोग बैठे थे. उधर, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि बंगाल से आगरा जा रही बस गुरु नानक बसेरा होटल के पास रुकी थी. उसके बाद जैसे ही बस चली थोड़ी दूर जाने के बाद तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...