Home राज्य लूट की घटना का उद्भेदन, दो अपराधी गिरफ्तार।
राज्यझारखण्ड

लूट की घटना का उद्भेदन, दो अपराधी गिरफ्तार।

Share
Share

बेतिया । फिरोज आलम नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ने अपने घर से बाइक से जा रहे थे। रास्ते में पोखरिया और भसुरारी के बीच नरकटियागंज बलथर मार्ग पर पुल के पास बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मी फिरोज आलम का मोटरसाइकिल रोक कर मोबाइल और ₹6000 छीन लिया था।इस घटना के संबंध में फिरोज आलम के आवेदन के आधार पर शिकारपुर थाना में मामला दर्ज किया गया।कांड के उद्वेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। गठित एसआईटी टीम के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कांड का उद्भेदन कर घटना में संलिप्त दो अभियुक्त जुल्फान अंसारी उर्फ बिल्ला एवं शाहिद हुसैन उर्फ छोटू को लूट के मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायालय में अग्रसारित किया गया है। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।विदित हो कि इस घटना को न्युनिकरण कर प्राथमिकी अंकित करने के आरोप में तत्कालीन अपर थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...