Home उत्तराखंड उत्तराखंड : लेखपालों ने किया दो दिन के लिए कार्य बहिष्कार
उत्तराखंड

उत्तराखंड : लेखपालों ने किया दो दिन के लिए कार्य बहिष्कार

Share
Share

उत्तराखंड।  लक्सर तहसील के लेखपालों ने आज दो दिन के लिए कार्य का बहिष्कार कर दिया है। वहीं जब लेखपालों से कार्य बहिष्कार करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया की जो पर्वतीय क्षेत्रों में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी है उन्हें तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पद पर बैठा दिया गया है, जो की न्याय उचित नहीं है।

उन्होंने कहा की हमारी सीनियरिटी को दरकिनार किया जा रहा है। लेखपालों का कहना है कि नियम यह है की सबसे पहले लेखपाल से कानून-गो से नायब तहसीलदार और फिर तहसीलदार बनने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा की इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कोई भी प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा की कानूनन वह नायब तहसीलदार और तहसीलदार बनने के पात्र नहीं है।

वहीं, मामले में लक्सर उप-जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि लेखपाल दो दिवसीय कार्य बहिष्कार के लिए बैठे हुए हैं। उन्होंने बताया की उनकी कुछ मांगे हैं जो प्रदेश स्तरीय हैं। साथ ही कार्य बहिष्कार को लेकर कहा कि लेखपालों का जो काम है वह तो प्रभावित हो रहा है।

रिपोर्ट -अरुण कुमार

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...