Home असम मंत्री हफीज़ुल हसन ने माजबत विधानसभा क्षेत्र में जेएमएम उम्मीदवार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया।
असमराजनीतिराज्य

मंत्री हफीज़ुल हसन ने माजबत विधानसभा क्षेत्र में जेएमएम उम्मीदवार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया।

Share
Minister Hafeezul Hasan launched a public relations campaign in support of the JMM candidate in Majbat assembly constituency.
Share

असम : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और जय भारत पार्टी की संयुक्त उम्मीदवार प्रीति रेखा बारला के समर्थन में असम के माजबत विधानसभा क्षेत्र के फटासमल गांव में एक जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीज़ुल हसन अंसारी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, आयोग के उपाध्यक्ष प्रनेश सोलोमन, जेएमएम नेता कारी बरकत, बैरिस्टर फर्दीन इम्तियाज अहमद, यासीन खान, बंटी खान सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। इसके अलावा जेएमएम के अन्य नेता भी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनसे जेएमएम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। फटासमल गांव में इस जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उम्मीदवार के समर्थन में अपनी सहमति जताई।
लोगों ने स्थानीय समस्याओं को उठाया और परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान झारखंड के मंत्री हफीज़ुल हसन ने कहा कि क्षेत्र के लोग अब अपने अधिकारों और शक्तियों के लिए एक मजबूत विकल्प चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि जेएमएम ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो जनता की आवाज़ को बुलंद कर सकता है और क्षेत्र के विकास को गति दे सकता है।
अभियान के दौरान रोजगार, शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रमुख मुद्दे रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि वर्षों से उपेक्षित इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जाए। चुनाव के नजदीक आते ही माजबत विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न दलों के बीच मुकाबला रोचक होता जा रहा है, जबकि जेएमएम भी अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी हुई है।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि आप सभी की समस्याएं आज तक कोई हल नहीं कर पाया है। अब जब जेएमएम मैदान में उतरी है, तो यह निश्चित है कि आपके सभी मुद्दों का समाधान होगा। यदि हम सफल होते हैं, तो वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
शाम के समय भी गांव वालों का उत्साह और जेएमएम के चुनाव चिन्ह ‘कमान और तीर’ पर उनका अटूट विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। माजबत के लोग इस बार परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह देखा जा रहा है कि टी-ट्राइब समुदाय का पूर्ण समर्थन जेएमएम और जय भारत पार्टी को मिल रहा है। साथ ही, इस जनसंपर्क अभियान में मंत्री हफीज़ हसन अंसारी और हिदायतुल्लाह खान सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति से वहां के मुस्लिम अल्पसंख्यक भी प्रभावित हो रहे हैं। स्पष्ट रूप से यह देखा जा रहा है कि अब असम में भी जनजातीय और अल्पसंख्यक समुदायों का रुझान जेएमएम की ओर बढ़ रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

श्री रामचरित मानस महायज्ञ का समापन,भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

महाभंडारा का आयोजन एवं महायज्ञ समिति को किया गया सम्मानित । मुखिया...

बौआ कला मुखिया के पिता की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम...

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में सत्रारंभ,सुंदरकांड का पाठ एवं हवन-पूजन।

धनबाद । सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का...

राजगंज थाना के नए प्रभारी बनाए गए संजीव कुमार।

धनबाद । पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर धनबाद आए संजीव कुमार...