Home Breaking News कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला

Share
Share

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनता पर प्रहार करने की राजनीति है। उसकी राजनीति जनता को पीड़ा देने है। इस पीड़ा को महिला ही अंत कर सकती हैं। उन्होंने मंदाकिनी तट में मध्य प्रदेश के जिला सतना के नयागांव राघव प्रयाग घाट से उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए पुष्यमित्र उपाध्याय की कविता ‘सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आयंगे…’ से महिलाओं का आह्वान किया कि अपने हक के लिए आगे आएं।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आधी आबादी हैं तो आधी भागेदारी मिलनी चाहिए। कांग्रेस ने महिला के संघर्ष को समझा है। हम विधानसभा में 40 प्रतिशत टिकट देंगे। लोकसभा में यह भागीदारी 50 प्रतिशत करेंगे। राजनीति की हिंसा क्रूरता को खत्म करने के लिए महिला की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता के लिए प्रगति और परिवर्तन की प्रतिज्ञाएं की हैं। सरकार पर आने में 20 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों का कर्ज माफ, गेहूं-धान का दाम 2500 और गन्ने का 400, दस लाख तक मुफ्त इलाज, आर्थिक बदहाली दूर करने के लिए हर परिवार को 25000 रुपये की आर्थिक मदद, महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट और लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी दी जाएगी।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री की महोबा रैली में बसों को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कोरोना काल में मजदूर पैदल घर लौट रहे थे और रास्ते में मर रहे थे तब बसे नहीं दी। अब अपनी रैली के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। महंगाई के मुद्दे पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि इसका सबसे ज्यादा महिला जूझती है। उज्ज्वला योजना को लेकर तंज कसा, कहा कि एक मुफ्त सिलेंडर दे दिया अब एक हजार में गैस मिल रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई से सबसे ज्यादा महिला पीड़ित हैं। लखीमपुर खीरी कांड को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि किसानों की हत्या करने वालों को सरकार बचा रही है। आरोपी मंत्री प्रधानमंत्री के बगल में खड़े होते हैं।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

श्री रामचरित मानस महायज्ञ का समापन,भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

महाभंडारा का आयोजन एवं महायज्ञ समिति को किया गया सम्मानित । मुखिया...

बौआ कला मुखिया के पिता की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम...

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में सत्रारंभ,सुंदरकांड का पाठ एवं हवन-पूजन।

धनबाद । सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का...

राजगंज थाना के नए प्रभारी बनाए गए संजीव कुमार।

धनबाद । पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर धनबाद आए संजीव कुमार...