Home Breaking News नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल : फिर से सीधा गोल्ड पर मारा थ्रो, देखते रह गए सब…
Breaking NewsTop Newsराज्य

नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल : फिर से सीधा गोल्ड पर मारा थ्रो, देखते रह गए सब…

Share
Share

DESK : टोक्यो ओलंपिक में भारत को इकलौता गोल्ड मेडल दिला चुके गोल्डन ब्वाय एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से सीधा गोल्ड मेडल पर निशाना साधा है। उन्होंने फिनलैंड केकुओर्ताने खेलों में 86.69 मीटर के बेस्ट थ्रो के स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। नीरज चोपड़ा के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट और विश्व चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। चोपड़ा ने हाल ही में 89 मीटर से ज्यादा का थ्रो कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

टोक्यो ओलंपिक के बाद 24 साल केनीरज का यह दूसरा टूर्नामेंट है। यहां नीरज ने 86.69 मीटर थ्रो के साथ मजबूत शुरुआत की, जो उनके प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने के लिए काफी था। उनका दूसरा और तीसरा प्रयास फाउल रहा क्योंकि उन्होंने तीन ही प्रयास किए। हालांकि इसके बावजूद भारतीय भाला फेंक एथलीट ने अपने पहले ही प्रयास में स्वर्ण पदक जीत लिया। 2012 ओलंपिक चैंपियन वालकॉट ने 86.64 मीटर के साथ रजत और पीटर्स ने 84.75 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि टोक्यो ओलंपिक के बाद भी वह रुकनेवाले नहीं है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता था और अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा था।टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज अब 30 जून को डायमंड लीग के स्टॉकहॉम लीग में हिस्सा लेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=Ji45U7ZGfNY

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

श्री रामचरित मानस महायज्ञ का समापन,भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

महाभंडारा का आयोजन एवं महायज्ञ समिति को किया गया सम्मानित । मुखिया...

बौआ कला मुखिया के पिता की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम...

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में सत्रारंभ,सुंदरकांड का पाठ एवं हवन-पूजन।

धनबाद । सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का...

राजगंज थाना के नए प्रभारी बनाए गए संजीव कुमार।

धनबाद । पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर धनबाद आए संजीव कुमार...