Home Breaking News Top News पीएम मोदी ने कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था पर दुनिया को है विश्वास, तेजी से आगे बढ़ रहा है आत्मनिर्भर भारत
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

पीएम मोदी ने कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था पर दुनिया को है विश्वास, तेजी से आगे बढ़ रहा है आत्मनिर्भर भारत

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उद्योग मंडल एसोचैम के फाउंडेशन वीक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।  इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम लगातार सुधार कर रहे हैं और जल्द ही लोगों को इन सुधारों के अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 6 सालों में हमने 1500 से ज्यादा पुराने कानूनों को खत्म किया है। अब देश की जरूरतों के हिसाब से कानून बनाना जारी रखेगें।  6 महीने पहले जो कृषि सुधार किए गए उनका लाभ भी अब किसानों को मिलना शुरू हो गया है। हमारे देश के किसानों के पास बड़ा भंडार है,  उसे दुनिया के बाजार में ले जाने के लिए कोशिश होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को आज भारतीय अर्थव्यवस्था पर विश्वास है, महामारी के दौरान, जब पूरी दुनिया निवेश को लेकर चिंतित थी। भारत में रिकॉर्ड एफडीआई और एफपीआई निवेश आया। भारत में हर क्षेत्र में निवेश के कई अवसर हैं। देश उद्यमियों और वेल्थ सृजन करने वालों के साथ खड़ा है, जो कि देश युवाओं को कई सारे अवसर देंगे। भारत के युवा नवाचार और स्टार्टअप क्षेत्र में अपना नाम बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले दुनिया के निवेशक  कहते थे – Why इंडिया? अब दुनिया में निवेशक कहते हैं — व्हाय नॉट इंडिया?। नया भारत और आत्मनिर्भर भारत आज तेजी आगे बढ़ रहा है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...