Home झारखण्ड “Breast Cancer Today Surgery & Beyond 2026”
झारखण्डराज्य

“Breast Cancer Today Surgery & Beyond 2026”

Share
“Breast Cancer Today Surgery & Beyond 2026”
Share

सम्मेलन में 200 से अधिक सर्जन, ऑन्कोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, पीजी छात्र एवं शोधकर्ताओं की भागीदारी।

रांची : दो दिवसीय राष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन “Breast Cancer Today – Surgery & Beyond 2026” का सफल आयोजन 17 एवं 18 अप्रैल को रांची में मुख्य अतिथि विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से 200 से अधिक सर्जन, ऑन्कोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, स्नातकोत्तर (पीजी) छात्र एवं शोधकर्ताओं ने भाग लिया। यह आयोजन स्तन कैंसर उपचार के क्षेत्र में अकादमिक आदान-प्रदान एवं नवीन प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ।
सम्मेलन की शुरुआत 17 अप्रैल को रिम्स (RIMS) ऑपरेशन थिएटर में प्री-कॉन्फ्रेंस लाइव सर्जिकल वर्कशॉप के साथ हुई, जिसका मुख्य फोकस ऑपरेटिव ऑन्कोलॉजी पर रहा। इस वर्कशॉप में ब्रेस्ट कंजर्वेशन सर्जरी (BCS) विथ ऑनकोप्लास्टी तथा सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी के लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किए गए। साथ ही इंट्राऑपरेटिव निर्णय, सर्जिकल तकनीकों एवं क्लिनिको-पैथोलॉजिकल समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य सम्मेलन 18 अप्रैल को करमटोली स्थित सेलिब्रेशन्स हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें साक्ष्य-आधारित क्लिनिकल प्रबंधन, सर्वाइवरशिप केयर, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में नवीनतम प्रगति एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजी, स्त्री रोग एवं पैथोलॉजी के समन्वित (मल्टीडिसिप्लिनरी) दृष्टिकोण पर व्यापक शैक्षणिक सत्र आयोजित किए गए। सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फैकल्टी, जिनमें डॉ. रोसिना अहमद, वरिष्ठ ब्रेस्ट सर्जन एवं ऑनकोप्लास्टिक विशेषज्ञ, तथा डॉ. दिप्तेंद्र सरकार, वरिष्ठ कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट शामिल थे, ने अपने अनुभव और विशेषज्ञता से वैज्ञानिक चर्चाओं को समृद्ध किया।
सम्मेलन का एक विशेष आकर्षण “सर्वाइवरशिप प्रोग्राम” रहा, जिसमें स्तन कैंसर से उबर चुकी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, जो मरीजों एवं चिकित्सकों दोनों के लिए प्रेरणादायक रहे। इस अवसर पर विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) की सक्रिय भागीदारी भी रही, जिसने कैंसर जागरूकता, समय पर जांच एवं मरीजों के सहयोग में सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया।
मुख्य अतिथि कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने संबोधन में आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए जागरूकता बढ़ाने, समय पर निदान एवं सुलभ उपचार सुविधाओं की आवश्यकता पर बल दिया।
सम्मेलन का नेतृत्व आयोजन अध्यक्ष डॉ. नम्रता महंसारिया, ब्रेस्ट कैंसर विशेषज्ञ, द्वारा किया गया।जिनकी दूरदर्शिता एवं नेतृत्व इस बड़े अकादमिक आयोजन की परिकल्पना और सफल संचालन में महत्वपूर्ण रही।
इस अवसर पर डॉ. नम्रता महंसारिया ने कहा, “आज स्तन कैंसर का उपचार केवल सर्जरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जागरूकता, समय पर पहचान, बहु-विषयक समन्वय एवं संवेदनशील सर्वाइवरशिप केयर की आवश्यकता होती है। इस सम्मेलन के माध्यम से हम झारखंड सहित देशभर में क्लिनिकल उत्कृष्टता और सामुदायिक जागरूकता को सशक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं।”
इस आयोजन को रिम्स के शल्य चिकित्सा विभाग, एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) झारखंड चैप्टर एवं एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) के अध्यक्षों एवं सचिवों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, जिनकी भूमिका सम्मेलन की सफलता में अहम रही।
पैट्रन डॉ. आर. पी. श्रीवास्तव ने अपने प्रेरक शब्दों में इस पहल की सराहना करते हुए सतत अकादमिक सहयोग के महत्व पर जोर दिया। प्रो. डॉ. पंकज बोदरा ने छात्रों एवं पीजी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए ऐसे अकादमिक मंचों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
डॉ. राजेश सिंह, सचिव, एएसआई झारखंड चैप्टर, ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवा सर्जनों एवं प्रशिक्षुओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
सम्मेलन का कुशल संचालन आयोजन सचिव डॉ. रोहित झा एवं डॉ. सतीश शर्मा तथा आयोजन कोषाध्यक्ष डॉ. सतवीर सिंह एवं डॉ. कुमार गौरव द्वारा किया गया।
इस आयोजन को मुख्य संरक्षकों, सलाहकारों एवं आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।साथ ही विशिष्ट फैकल्टी एवं विशेषज्ञों के महत्वपूर्ण योगदान से यह सम्मेलन सफल रहा। यह सम्मेलन स्तन कैंसर के बेहतर परिणामों हेतु बहु-विषयक दृष्टिकोण, समय पर पहचान, शोध एवं सहयोग की आवश्यकता को पुनः सुदृढ़ करता है तथा क्षेत्र में कैंसर उपचार ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुठभेड़ में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल।

रांची । पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या मामले में रांची...

झारखंड में भीषण गर्मी, छः जिलों में तापमान 40 डिग्री पार।

रांची । झारखंड में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिये हैं।...

IICC में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का अयोजन।

राँची : आईआईसीसी (IICC) संस्थान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर थीम...

जागरूकता रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

रांची । रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आज़ाद बस्ती शाखा और रमज़ान...