Home Breaking News Top News उत्तराखंड : काशीपुर में सिलेंडर फटने से झोपड़ी में जिंदा जला युवक
Top Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड : काशीपुर में सिलेंडर फटने से झोपड़ी में जिंदा जला युवक

Share
Share

उत्तराखंड। काशीपुर में  देर रात सिलेंडर में विस्फोट से युवक झोपड़ी में जिंदा जल गया। पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस सिलेंडर फटने के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला किला निवासी सोनू (35) पुत्र चंदन सिंह ने कुंडा स्थित मिस्सरवाला में अमरूद के बाग का ठेका लिया था। बताते हैं कि सोनू अमरूद के बाग में ही झोपड़ी बनाकर रहता था। यहां उसकी मां भी रहती थी।

शुक्रवार को किसी काम से मां अपने घर मोहल्ला किला गई थी। बाग में देर रात लगभग 11 बजे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे झोपड़ी में आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने आग की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से झोपड़ी की आग बुझाई। झोपड़ी में युवक बुरी तरह जली अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले गई।

यहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। कुंडा थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झोपड़ी में आग लगने से पहले विस्फोट हुआ था। प्रथम दृष्ट्या सिलेंडर फटने से आग लगने की पुष्टि हो गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...