जमशेदपुर । सुंदरनगर थाना के पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा करते हुए लोहे के कटर, प्लास आदि को बरामद किया।
सुंदरनगर थाना प्रभारी अजित मुंडा ने कहा की सुंदरनगर थाना क्षेत्र में बीते 2 अप्रैल के रात में तीन दुकान के ताला तोड़ा गया था,लेकिन चोर चोरी करने में असफल हुए थें।वहीं एक पान के दुकान में ताला काटकर एक चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर विष्णु मुर्मू नामक एक युवक को गिरफ्तार किया।जिसके पास से 1,300₹ नगदी और लोहे के कटर और प्लास और कुछ सिगरेट पैकेट बरामद किया गया हैं।
Leave a comment