Home झारखण्ड आवारा कुत्तों के काटने से 5 वर्षीय मासूम की मौत।
झारखण्डराज्य

आवारा कुत्तों के काटने से 5 वर्षीय मासूम की मौत।

Share
5 year old innocent dies due to bite of stray dogs.
Share

धनबाद : गोनूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत भोला नाथ बसेरिया 4 नंबर यादव बस्ती में शुक्रवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 5 वर्षीय बच्चे की जान ले ली। मृतक अंकित यादव कुंदन यादव का पुत्र हैं।

अंकित अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर के पास गया था। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को घेर कर उसके शरीर के कई हिस्सों में बुरी तरह काट लिया,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो अपने बच्चे का शव देख दहाड़ मारकर रोने लगे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। समाजसेवी टुनटुन यादव ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं आगे भी हो सकती हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग भी की।

वहीं, मृतक के परिजनों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि इलाके में आवारा कुत्तों को पकड़कर अन्य स्थान पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के हम सबके लिए प्रेरणा : हीरो राजन कुमार

मुंगेर (बिहार) : बफ्टा शादीपुर मुंगेर स्थित फिल्म स्टूडियो में भारतीय सिनेमा...

चोरी की घटना मामले में ज्वेलरी दुकान संचालक सहित 4 गिरफ्तार।

रांची : विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरिया टोली में एक बंद घर...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

बंद घर में चोरी,दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद।

धनबाद । कतरास थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ स्थित आकाश किनारी में बंद...