कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक आरोपी और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाने मे औरैया निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दिया था।
पुलिस ने जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश सिंह और महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Leave a comment