Home झारखण्ड हंटरगंज के काशीकेवाल में लगी भीषण आग,दो लाख की संपति जलकर राख
झारखण्डराज्य

हंटरगंज के काशीकेवाल में लगी भीषण आग,दो लाख की संपति जलकर राख

Share
Share

पीड़ित ने आपदा प्रबंधन से किया मुआवजा की मांग

हंटरगंज (चतरा) : चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के औरु पंचायत अंतर्गत काशीकेवाल गांव में शिबी यादव के घर में बुधवार की शाम अचानक आग लग गई। इस दौरान लोगों में अफरातफरी मच गया।देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। तब तक आधा घर जल चुका था।पीड़ित के अनुसार दो लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घर में रखे अनाज, आभूषण, कपड़ा, कागजात आदि सारा सामान जलकर राख हो गया है। बताया जाता है कि जिस वक्त घर में आग लगी उस वक्त पीड़ित परिवार घर के खेत में धान काटने गए थे। जब पीड़ित परिवार घर आए तो देखा कि अचानक आग लग गई। बताया कि करीब दो लाख से अधिक रुपए की संपत्ति (अनाज, जेवरात, कपड़ा, कागजात इत्यादि) घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गई है।उन्होंने कहा कि आग लगने से मेरे समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।पीड़ित मजदूरी (राजमिस्त्री) कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टुंडी में बनेगा कल्याण गुरुकुल, हुनरमंद बन युवा बनेंगे आत्मनिर्भर।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में टुंडी...

उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की शिकायतें।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने...

मनरेगा के लंबित मजदूरी भुगतान को लेकर के कांग्रेस ने निकाली रैली

डिंडोरी (म.प्र) । कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन विधायक ओमकार सिंह मरकाम के...

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां निरंतर जारी।

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला...