Home झारखण्ड स्टेशन से गया पुल अंडरपास के दूसरे छोर तक बनाया जाएगा नया नाला
झारखण्डराज्य

स्टेशन से गया पुल अंडरपास के दूसरे छोर तक बनाया जाएगा नया नाला

Share
Share

स्टेशन से गया पुल अंडरपास के दूसरे छोर तक बनाया जाएगा नया नाला, प्रवेश व निकास द्वार बनेगा और बेहतर

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ गया पुल अंडरपास का निरीक्षण किया।

उन्होंने श्रमिक चौक से गया पुल अंडरपास तक, अंडर पास से नया बाजार की ओर जाने वाले मार्ग तथा श्रमिक चौक से स्टेशन रोड मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए प्रथम चरण में अंडरपास में पेवर ब्लॉक बिछाए गए हैं। इसके कारण वाहनों का आवागमन सरल हुआ है। लोगों को जाम से मुक्ति मिली है। अभी और कार्य बाकी है, परंतु लगातार हो रही बारिश से इसमें बाधा आ रही है। बारिश के रुकते ही अंडरपास के प्रवेश एवं निकास को और बेहतर बनाया जाएगा। पुलिस ने ऑटो रिक्शा पार्क करने के लिए अलग लेन निर्धारित किया है। जिसके कारण यातायात सरल हुआ है।

उन्होंने कहा कि अंडरपास में आसपास के नाले से पानी का रिसाव हो रहा है। इसके लिए स्टेशन से गया पुल अंडरपास के दूसरे छोर तक नया नाला बनाकर पानी का रिसाव बंद किया जाएगा। पानी का रिसाव बंद होने पर डामर का रोड बनाया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद, डीसीपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह के अलावा पूर्व मध्य रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के कई थाना-ओपी में नये प्रभारियों की तैनाती।

धनबाद । झारखंड के धनबाद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के...

उप विकास आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बलियापुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न...

उपायुक्त व एसएसपी ने किया केन्दुआडीह का भ्रमण।

डेंजर जोन में रहने वालों से तत्काल बेलगड़िया में शिफ्ट होने का...