Home झारखण्ड स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ
झारखण्ड

स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ समाहरणालय के सभागार में किया।

इस अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी सहायक व कनीय अभियंता, सभी जिला समन्वयक एवं सभी ब्लॉक वाश कॉर्डिनेटर, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल-01 एवं 02 के साथ स्वच्छता शपथ ली गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक जिलेभर में संचालित होगा। इस वर्ष इसकी थीम स्वच्छोत्स्व रखी गई है। अभियान के क्रम में 25 सितंबर 2025 को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” विशेष राष्ट्रव्यापी स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा 02 अक्टूबर 2025 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

अभियान के दौरान पंचायती राज, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, नगर विकास एवं आवास, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम पांच प्रमुख केंद्रित गतिविधियों पर आधारित होगा। जिसमें कचरे के ढेर की साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन, स्वच्छ हरित उत्सव का आयोजन तथा स्वच्छता हेतु विशेष जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में ऐसे गांव और वार्ड चिन्हित किए जाएंगे जिन्हें स्वच्छता में आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि जन भागीदारी से ही जिले को स्वच्छ बनाने में सफलता प्राप्त होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...