धनबाद । सोनारडीह के टंडाबाड़ी में भू – धंसान के बाद प्रशासन गंभीर हैं।सोमवार को रामकनाली ओपी क्षेत्र में बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के अंतर्गत अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी।सीआईएसएफ व कोल अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दो अवैध मुहानों की भराई कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया।बताया जाता है कि हाल ही में गुहीबांध, रामकनाली और सलनापुर बस्ती के दर्जनों ग्रामीणों ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ओपी प्रभारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा था।इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान सलनापुर कोलियरी के पीओ मो. एलियास अंसारी, इंस्पेक्टर रघु यादव और रामकनाली ओपी पुलिस के जवान मौजूद रही।टीम ने रामकनाली चेक पोस्ट के पास खटाल के नीचे और दूसरा ओझा बागान आरके माइंस के 3 नंबर सीम के पास दो स्थानों पर अवैध मुहानों की भराई की है।हजारों बोरी अवैध कोयला भी बरामद हुआ।जिसे जब्त कर लिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।इस धंधे में कुछ सफेदपोश लोगो का हाथ बताया जा रहा है।इधर गोविंदपुर क्षेत्रीय सिक्यूरिटी टीम ने साइडिंग के पास मुहानों की भराई की गई।मौके पर सिक्युरिटी इंचार्ज शशि रंजन व बल के जवान मौजूद थे।
Leave a comment