Home उत्तर प्रदेश आर्मी जवान की हत्या या हादसा।
उत्तर प्रदेशक्राईमराज्य

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

Share
Murder or accident of an army soldier.
Share

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के झींझक इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई।जब भारतीय सेना के एक जवान का शव किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में नग्न अवस्था में मिला। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
झींझक नगर पालिका क्षेत्र के सुभाष नगर में रहने वाले आनंद उर्फ सुवेंद्र सिंह चौहान, जो भारतीय सेना में तैनात थे और वर्तमान में अहमदनगर में पोस्टेड थे।करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि दो दिनों तक कमरे का दरवाजा न खुलने और अंदर से दुर्गंध आने पर पत्नी ने परिजनों को सूचना दी। जब दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। जवान का शव कमरे में पड़ा था और शरीर पर चोट के निशान मौजूद थे।
घटनास्थल से पुलिस ने एक धारदार हथियार, दवा की शीशी और शराब की बोतल बरामद की है। परिजनों का कहना है कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और उन्होंने सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

समय से पूर्व सेवानिवृत मामले में वार्ता के बाद बीसीसीएल कर्मी का बंदी समाप्त।

धनबाद । ब्लॉक IV कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी मोहन लाल महतो...

पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित।

धनबाद में “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण...

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मंगलवार को...

जांच पड़ताल करके योग्य बालिकाओं का आवासीय विद्यालयों में करें नामांकन – उपायुक्त

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में निरसा,...