Home झारखण्ड बाबा तिलका मांझी की जयंती मनाई गई।
झारखण्डराज्य

बाबा तिलका मांझी की जयंती मनाई गई।

Share
Share

धनबाद । आठ लेन सड़क कांको मोड़ पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा धनबाद जिला समिति द्वारा आयोजित भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी अमर बलिदानी “बाबा तिलका माँझी” का 276वां जयंती मनाई गई।जिसमें झामुमो के वरीय नेता सह झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन के बीसीसीएल ज़ोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू की अगुवाई में बाबा तिलका मांझी के विशालकाय प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर व नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। सर्वप्रथम टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बाबा तिलका मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात झामुमो धनबाद जिला अध्यक्ष लख्खी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम,केंद्रीय सदस्य रमेश टुडू झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन के जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान ने प्रथम स्वतंत्रता सेनानी के प्रतिमा पर श्रृद्धासुमन अर्पित किया।
वक्ताओं ने कहा बाबा तिलका मांझी संथाल समुदाय के पहले आदिवासी नेता थे। इन्हें इतिहास के पन्नों में वो सम्मान नहीं मिला जो दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों को मिला। जिसे लेकर संथाली समाज के लोग आज भी अपने आप को छला हुआ महसूस करते हैं।
इस पावन अवसर पर महिला मोर्चा की लक्ष्मी मुर्मू, मरियम खातून, प्रेमा पांडेय,जिला संगठन सचिव मनोज रवानी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी,युवा जिला अध्यक्ष सूरज महतो,महानगर सचिव रामु मण्डल,किशोर किस्कू,प्रखण्ड अध्यक्ष धीरेन रवानी, प्रखण्ड सचिव मनसा मुर्मू,अर्जुन मुखिया, निरंजन गोप,सदानंद तिवारी,संजय सोरेन,आताउर रहमान छत्रपति महतो,सोहन टुडू के साथ जिले के कई वरीय पदाधिकारीगण एवं गणमान्य समाजसेवियों ने बाबा तिलका मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस आयोजन को विशेष रूप से शहीद स्मारक संस्था के संस्थापक सदस्य राजेन्द्र प्रसाद राजा, कंचन महतो शिबू मांझी,प्रफुल्ल मण्डल एवं अन्य ने विशेष योगदान कर सभा को सफ़ल बनाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सरकारी भवन को कब्जा मुक्त कर किया सील।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सरकारी भवन पर...

निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण के लिए अपीलीय प्राधिकारी की प्रतिनियुक्ति।

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आदित्य रंजन ने नगरपालिका निर्वाचन, 2026...

निर्वाची पदाधिकारियों को दिया मतपेटिका का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण।

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आगामी नगर...

दो दिन में 3.19 लाख से अधिक लोगों ने किया फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन।

धनबाद । फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के दूसरे दिन गोविंदपुर, टुंडी, बाघमारा, तोपचांची,...