Home झारखण्ड अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहें बच्चे : शिल्पी नेहा तिर्की
झारखण्डराज्य

अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहें बच्चे : शिल्पी नेहा तिर्की

Share
Children should be loyal to their duties: Shilpi Neha Tirkey
Share

रांची । मांडर स्थित संत मरिया उच्च विद्यालय, चुंद में भारत स्काउट्स एंड गाइड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप का उद्घाटन झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंत्री ने स्काउट्स एवं गाइड के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र एवं राष्ट्रीय जम्बूरी प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को यह सम्मान प्राप्त हुआ है, वे देश के सौभाग्यशाली बच्चे हैं और उनके लिए भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर रेलवे एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 200 रोवर, रेंजर एवं यूनिट के प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ सहित नॉर्दर्न रेलवे की टीमों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।मंत्री तिर्की ने अपने संबोधन में कहा, “कर्म ही पूजा है। सभी बच्चों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए और ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे समाज और देश का विकास हो सके।” उन्होंने बच्चों की ऊर्जा, रचनात्मकता और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड के प्रशासक श्री अनिल कुमार सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस), सहायक निदेशक बबलू गोस्वामी (दिल्ली) सहित डॉ. दिलीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंचला कुमारी,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मांगा उरांव, बंधु टोप्पो,चिंतामणि उरांव, प्रमुख फ़िलिप सहाय एक्का, बेलस टोप्पो, विजय तिर्की, इंदु तिग्गा, शेख शमशूल, जावेद अंसारी, उमेश उरांव, बंधना उरांव,समीर कुमार चौधरी, मंजू कुमारी, राम रतन महतो, एनिमा कृति खरखो, आशा लिली, फूल केरकेट्टा, हरेंद्र प्रजापति, नरेश कुमार, ज्योति सिंह, बबलू ठाकुर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चोरी, लूट और डकैती मामले का वांछित अपराधी गुलजार अंसारी भेजा गया जेल।

धनबाद । कई थाना क्षेत्रों में पूर्व से चोरी,लूट,डकैती सहित अन्य आपराधिक...

संध्या चौपाल में शामिल हुए उपायुक्त।

तोपचांची के सुदूरवर्ती नेरो पंचायत का उपायुक्त ने किया दौरा। सामूहिक एकता...

एक महीने में किराया नहीं देंगे तो खाली करनी होगी दुकान।

धनबाद । रणधीर वर्मा चौक पर स्थित कृषि बाजार की दुकानों का...