धनबाद । कई थाना क्षेत्रों में पूर्व से चोरी,लूट,डकैती सहित अन्य आपराधिक मामलों का वांछित अपराधी कतरास के श्यामडीह निवासी मो. गुलजार अंसारी को कतरास पुलिस ने धर दबोचने तथा जेल भेजने में सफलता हासिल की हैं।बताया जाता हैं कि कतरास थाना कांड संख्या 56/26 की धारा – 334(1) / 303(2)/62-BNS के तहत कतरास पुलिस ने श्यामडीह निवासी स्व. निजाम अंसारी का 40 वर्षीय पुत्र सह अभियुक्त मो. गुलजार अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहाँ से उसे मंडल कारा धनबाद भेजा गया।
Leave a comment