Home झारखण्ड रोजगार को लेकर बाघमारा विधायक को सौंपा मांग पत्र
झारखण्डराजनीतिराज्य

रोजगार को लेकर बाघमारा विधायक को सौंपा मांग पत्र

Share
Share

धनबाद : कोयलांचल श्रमिक सहयोग समिति लिमिटेड धनबाद के पदाधिकारियों ने सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से रविवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के आवास पर मुलाकात की एवं उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।मौके पर क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए रोजगार मुहैया कराने मांग को लेकर पत्र सौंपा।
विधायक शत्रुघ्न महतो के द्वारा आश्वासन दिया गया कि क्षेत्र में आकर जन समस्याओं का निरीक्षण करेंगे एवं उसका यथासंभव समाधान करने का प्रयास करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रयास रहेगा मजदूरों को रोजगार मिलें।जिससे वे अपने परिवार का भरण – पोषण करने में सक्षम हो।
इस दौरान मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष बिरेंद्र पासवान, समिति के मंत्री (सचिव) पिंटू कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, कार्यकारिणी सदस्य गीता देवी एवं निरुपमा देवी,उषा देवी, बिंदिया देवी,पुनम देवी,ममता देवी, बबिता कुमारी, अनिता कुमारी, रेखा देवी,मंजय कुमार,बबलू कुमार,जयराम कुमार, अमित कुमार यादव, चंदन कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार , सुरज कुमार,बिजय कुमार, देवनंद कुमार, रौनक कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में मजदूर सदस्य उपस्थित रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

न्यायाधीश, उपायुक्त, एसएसपी ने किया धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

धनबाद । झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं...

बेलगड़िया में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगेगा रूफ टॉप सोलर पैनल।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रजन ने बेलगड़िया टाउनशिप में...

जनपद पंचायत डिंडौरी की सामान्य सभा की बैठक का हुआ बहिष्कार।

डिंडोरी (मध्य प्रदेश) । डिंडोरी जनपद पंचायत में सामान्य सभा की बैठक...

डीडीसी ने पॉलिटेकनिक व मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लिया तैयारियों का जायजा।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे...