Home झारखण्ड उपायुक्त ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण

Share
Share

एएनएम की बहाली, भवन की मरम्मती, प्रसव की संख्या में बढ़ोतरी समेत बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

धनबाद । शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी आदित्य रंजन ने दामोदरपुर पंचायत अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य उपकेंद्र) का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उपकेन्द्र) की विस्तार से जानकारी ली। सीएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि ओपीडी, एनसीडी, गर्भवती महिलाओं को सम्पूर्ण जांच व प्रसव से पूर्व तथा प्रसव के बाद अन्य जरुरी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है।

इस दौरान सीएचओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एएनएम की कमी के बारे में उपायुक्त को अवगत कराया। इसके अलावा आवश्यकताओं के अनुरूप फर्नीचर समान, विभिन्न प्रकार के किट, आधारभूत संरचना, योग करने हेतु शेड निर्माण की आवश्यकता से भी उपायुक्त को अवगत कराया।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने एएनएम के रिक्त पड़े पदों पर बहाली को लेकर सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बिल्डिंग रिनोवेशन करने, आधारभूत संरचना करने, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, सभी खिड़कियों में नेट लगाने, आवश्यकता के अनुसार फर्नीचर निर्माण करने, ईसीजी मशीन लगाने, डिलीवरी किट उपलब्ध कराने, परिसर के चारों ओर उनकी झाड़ियां की साफ सफाई करने, योग करने हेतु शेड निर्माण करने एवं वॉल पेंटिंग कर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश सिविल सर्जन एवं डीएमएफटी की टीम को दिए।

साथ हीं सीएचओ को डिलीवरी की संख्या बढ़ाने सर्विस इंप्रूव करने के साथ-साथ जो भी सुविधा उपलब्ध है उसके रखरखाव करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने दवाओं की उपलब्धता की लिस्ट बोर्ड पर प्रकाशित करने, नागरिक सुविधाओं का ध्यान रखते हुए अच्छी से अच्छी व्यवस्था देने हेतु निर्देशित किया।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डीपीएम नीरज यादव के अलावा सीएचओ एवं डीएमएफटी की टीम मौजूद रही।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चोरी, लूट और डकैती मामले का वांछित अपराधी गुलजार अंसारी भेजा गया जेल।

धनबाद । कई थाना क्षेत्रों में पूर्व से चोरी,लूट,डकैती सहित अन्य आपराधिक...

झारखंड पात्रता परीक्षा शांति से संपन्न।

धनबाद । जिले के सभी 70 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित...

टंडाबाड़ी भू – धंसान पीड़ितों से मिलें रतिलाल टुडू

टंडाबाड़ी भू – धंसान मामले को लेकर मुख्यमंत्री करेंगे मुलाकात – रतिलाल...