Home झारखण्ड 31 जुलाई से 1 अगस्त तक बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आस-पास का क्षेत्र “नो फ्लाई जोन” घोषित
झारखण्डराज्य

31 जुलाई से 1 अगस्त तक बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आस-पास का क्षेत्र “नो फ्लाई जोन” घोषित

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आस-पास के क्षेत्र को 31 जुलाई की सुबह 10 बजे से 1 अगस्त की संध्या 6 बजे तक नो फ्लाई जोन घोषित किया है।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति का आई.आई.टी. आई.एस.एम. में 1 अगस्त को भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति का वायुमार्ग से अवतरण बरवाअड्डा हवाई प‌ट्टी निर्धारित है। उक्त के निमित्त सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से ड्रोन, पाराग्लाईडिंग, हॉट एयर बैलून एवं अन्य संबंधित गतिविधियों को निषेध करते हुए बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आस-पास के क्षेत्र को “नो फ्लाई जोन” घोषित किया जाना आवश्यक है।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित धनबाद भ्रमण कार्यकम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत 31 जुलाई को प्रातः 10 बजे से 1 अगस्त की संध्या 6 बजे तक बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आस-पास के क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चोरी, लूट और डकैती मामले का वांछित अपराधी गुलजार अंसारी भेजा गया जेल।

धनबाद । कई थाना क्षेत्रों में पूर्व से चोरी,लूट,डकैती सहित अन्य आपराधिक...

झारखंड पात्रता परीक्षा शांति से संपन्न।

धनबाद । जिले के सभी 70 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित...

टंडाबाड़ी भू – धंसान पीड़ितों से मिलें रतिलाल टुडू

टंडाबाड़ी भू – धंसान मामले को लेकर मुख्यमंत्री करेंगे मुलाकात – रतिलाल...