Home झारखण्ड उपायुक्त ने की झमाडा की योजनाओं की समीक्षा।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने की झमाडा की योजनाओं की समीक्षा।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

इस क्रम में उन्होंने एनएच 218 पर, डिगावाडीह से बैंक मोड़, लगभग 12 किलोमीटर, लंबाई में झमाडा के पाइप शिफ्टिंग की समीक्षा की। इसके लिए लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त ने कहा कि योजना का क्रियान्वन होने से लाखों लोगों को पानी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर तेजी से लंबित एनओसी प्राप्त करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दिलीप कुमार शाह, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

श्री रामचरित मानस महायज्ञ का समापन,भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

महाभंडारा का आयोजन एवं महायज्ञ समिति को किया गया सम्मानित । मुखिया...

बौआ कला मुखिया के पिता की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम...

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में सत्रारंभ,सुंदरकांड का पाठ एवं हवन-पूजन।

धनबाद । सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का...

राजगंज थाना के नए प्रभारी बनाए गए संजीव कुमार।

धनबाद । पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर धनबाद आए संजीव कुमार...