Home झारखण्ड उप विकास आयुक्त ने लंबित जलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश।
झारखण्डराज्य

उप विकास आयुक्त ने लंबित जलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश।

Share
Deputy Development Commissioner directed to complete the pending water supply schemes soon.
Share

मई में बनाएं जाएंगे 10 मॉडल गांव।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की।

इस क्रम में उन्होंने जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, व्यक्तिगत घरेलू शौचालय, सिंगल विलेज स्कीम, मल्टी विलेज स्कीम एवं जल सेवा के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं के कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ में लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने अगले महीने 10 गांवों का चयन कर उसे मॉडल गांव बनाने का निर्देश दिया। वहीं गांव में श्रमदान करके सफाई अभियान चलाने, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना करने के लिए अंचल अधिकारी से जमीन चिन्हित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जमीन चिन्हित होने के बाद यूनिट का निर्माण कर, संचालन की प्रक्रिया शुरू करें। बैठक में विभिन्न गांवों में गोबर गैस प्लांट स्थापित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, पीएचईडी 1 के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार ठाकुर, पीएचईडी 2 के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, डीएमएफटी पीएमयू से भावना कुमारी, कनीय अभियंता व अन्य लोग मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवघर लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार,एक की मौत।

देवघर । मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास हुए चर्चित...

दृष्टि ट्रैवल्स और सर्विसेस द्वारा क्रूज बाजार 2.0 का आयोजन।

रांची : दृष्टि ट्रेवल्स और सर्विसेस द्वारा तिरुन ट्रेवल मार्केटिंग रॉयल कैरीबियन...

झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा को गुलाम मुस्तफा ने किया सम्मानित।

₹10,000 देने की घोषणा। रांची । झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा...

माता जानकी भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी के रूप में पूजी जाती हैं – ब्राह्मण महासभा

रांची । बाबा विद्यापति स्मारक समिति कचहरी चौक स्थित प्रधान कार्यालय में...