Home झारखण्ड कायाकल्प असेसमेंट के लिए सदर अस्पताल का किया निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

कायाकल्प असेसमेंट के लिए सदर अस्पताल का किया निरीक्षण।

Share
Inspection of Sadar Hospital was done for Kayakalp assessment.
Share

धनबाद । कायाकल्प असेसमेंट के तहत रांची से आए एचआर कंसलटेंट अवनि प्रसाद तथा नर्सिंग ट्यूटर प्रीति संगीता बारा ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद इसकी रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी। जिससे अस्पताल के रख-रखाव को और बेहतर बनाया जा सकेगा। मरीजों को अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

वहीं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि कायाकल्प असेसमेंट के तहत टीम ने अस्पताल के सभी विभागों की जांच की है। अस्पताल की गुणवत्ता सुधारने के लिए इस तरह का निरीक्षण जरूरी है। टीम द्वारा दिए गए सुझावों पर काम किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल कॉलेज को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर विकसित करने की योजना है। वर्तमान में अस्पताल 100 बेड पर संचालित हो रहा है, जिसे बढ़ाकर 420 बेड का किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त 320 बेड के भवन का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चयनित जिलों में धनबाद भी शामिल है, जहां पीपीपी मोड पर अस्पताल कॉलेज का विस्तार किया जाएगा।

सदर अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद टीम ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन से भी मुलाकात की और निरीक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवघर लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार,एक की मौत।

देवघर । मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास हुए चर्चित...

दृष्टि ट्रैवल्स और सर्विसेस द्वारा क्रूज बाजार 2.0 का आयोजन।

रांची : दृष्टि ट्रेवल्स और सर्विसेस द्वारा तिरुन ट्रेवल मार्केटिंग रॉयल कैरीबियन...

झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा को गुलाम मुस्तफा ने किया सम्मानित।

₹10,000 देने की घोषणा। रांची । झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा...

माता जानकी भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी के रूप में पूजी जाती हैं – ब्राह्मण महासभा

रांची । बाबा विद्यापति स्मारक समिति कचहरी चौक स्थित प्रधान कार्यालय में...