Home झारखण्ड कतरास में JMM युवा मोर्चा की जिला-प्रखंड स्तरीय बैठक, संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प।
झारखण्डराज्य

कतरास में JMM युवा मोर्चा की जिला-प्रखंड स्तरीय बैठक, संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प।

Share
Share

जिलाध्यक्ष सूरज महतो के जोशीले संबोधन से गूंजा आवासीय कार्यालय, स्थापना दिवस की तैयारी पर मंथन

धनबाद । बुधवार को कतरास के काकों मोड़ के समीप स्थित झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा के धनबाद जिला अध्यक्ष सूरज महतो के आवासीय कार्यालय में जिला एवं प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धनबाद जिले के सभी प्रखंडों से नवमनोनीत एवं वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती तथा आगामी 4 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाना रहा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा को पूरे जिले में सशक्त बनाना है और उसे सबसे ऊँचे शिखर पर पहुंचाना है। उन्होंने दो टूक कहा कि युवा मोर्चा को कमजोर करने की कोशिश करने वालों का राजनीतिक रूप से अस्तित्व नहीं बचेगा। हम खानापूर्ति की राजनीति में विश्वास नहीं रखते, बल्कि पार्टी धर्म और अनुशासन को सख्ती से निभाने वाले सच्चे सिपाही हैं। पार्टी के प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य है, उससे समझौता करने वाला हमारा सच्चा साथी नहीं हो सकता।

उन्होंने नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों और सचिवों को आपसी समन्वय, सम्मान और निरंतर मूल्यांकन के साथ काम करने की हिदायत दी। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के युवा नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के उत्थान के लिए उनका विजन हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। इसके अलावे बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। बैठक में जिला सचिव शंकर महतो, कोषाध्यक्ष मदन महतो, संगठन सचिव संदीप हांसदा, कुमार छत्रपति, सह सचिव अरविंद मुर्मू, बबलू रविदास, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, पारस हांसदा, रितेश खेत्रपाल, अता उर रहमान, इफ्तिखार अंसारी, फिरोज अंसारी, मो अताउल्लाह अंसारी, पुरुषोत्तम हाजरा समेत कलियासोल प्रखंड से अध्यक्ष भीम महतो व सचिव सहबाज अंसारी, गोविंदपुर प्रखंड से अध्यक्ष आदर्श कुमार व सचिव प्रदीप कुमार साव, बलियापुर प्रखंड से अध्यक्ष त्रिलोचन महतो व सचिव इमरान भारती, निरसा प्रखंड से अध्यक्ष जीतनाथ सिंह व सचिव सुरेन्द्र टुडू, पूर्वी टुंडी प्रखंड से अध्यक्ष हिरालाल कोल व सचिव निमाई राय, तोपचांची प्रखंड से अध्यक्ष तारकेश्वर कुम्भकार व सचिव मो. जमशेद आलम, तथा बाघमारा प्रखंड से अध्यक्ष रविन्द्र रजवार व सचिव प्रविण शर्मा ने संगठनात्मक मजबूती को लेकर अपने सुझाव रखे।

जिलाध्यक्ष के ओजस्वी भाषण से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष जिंदाबाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद, कल्पना सोरेन जिंदाबाद तथा दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन अमर रहें के नारे गूंजते रहे।

बैठक के समापन पर झारखंडी लोकगीत
“झारखंड के मान का न करिहा अपमान रे,
झारखंड के माटी दादा-माय के समान रे…”
की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे माहौल को भावुक और ऊर्जावान बना दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हर क्षेत्र में सफलता के लिए डिजिटल स्किल्स जरुरी – उप विकास आयुक्त

धनबाद । आईआईटी (आईएसएम) के मैनेजमेंट स्टडीज और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने...

संत जेवियर्स व डिनोबिली स्कूल के वाहनों पर किया 1.10 लाख का जुर्माना।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला परिवहन...

डीडीसी ने की लघु सिंचाई की योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने लघु सिंचाई विभाग अंतर्गत...

धनबाद शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं जाममुक्त बनाने की दिशा में एक पहल।

177 स्ट्रीट वेंडरों को कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन में मिला स्थान। धनबाद...