Home झारखण्ड रांची के विकास में रंगदारी के लिए फायरिंग, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी।
झारखण्डराज्य

रांची के विकास में रंगदारी के लिए फायरिंग, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी।

Share
Share

रांची : राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत विकास हॉस्पिटल के पास बाइक सवार एक अपराधी ने अचानक फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार शाम करीब पांच बजे एक युवक बाइक से विकास हॉस्पिटल के पास पहुंचा और बिना किसी कारण के हवाई फायरिंग करने लगा। अचानक हुई गोलीबारी से वहां मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें अपराधी को फायरिंग के बाद रामगढ़ रोड की ओर भागते हुए देखा गया है।

रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि विकास चौक स्थित अस्पताल के पास फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की गई है, लेकिन उन्होंने किसी तरह की रंगदारी या धमकी मिलने से इनकार किया है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि अपराधी अकेले बाइक पर आया था और कुछ राउंड फायरिंग करने के बाद तेजी से फरार हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

कार शोरूम संचालक को धमकी

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि फायरिंग भले ही अस्पताल के गेट के पास हुई, लेकिन धमकी पास में स्थित एक कार शोरूम के संचालक को दी गई है। राहुल सिंह गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज जारी कर शोरूम मालिक को धमकाया गया है।

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यदि गैंग से समझौता नहीं किया गया तो अगली बार गोली शोरूम संचालक और उनके परिवार पर चलाई जाएगी। इसमें यह भी दावा किया गया है कि गैंग के पास रांची से लेकर पलामू और पटना तक की पूरी जानकारी है और वे बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और अपराधी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद पुलिस का वार्षिक फायरिंग दक्षता अभ्यास शुरू

उपायुक्त, एसएसपी सहित वरीय अधिकारियों ने लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना विभिन्न...

उद्यम कैम ऑन पीएमएफएमई का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : शुक्रवार को ज़िला उद्योग केंद्र, धनबाद में विषयगत उद्यम...