रांची । रांची के रेडियम रोड स्थित साहू नर्सिंग होम में झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ने की। बैठक का सफल संचालन महासचिव विद्याधर प्रसाद द्वारा किया गया। जिसमें संघ के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज के उत्थान हेतु गहन विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर संघ की भविष्य की कार्य योजना और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाया जा सकें।
बैठक के दौरान उदय साहू ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखते हुए सूचित किया कि समाज की सेवा के लिए सांसद निधि से एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की जा रही है।इस संबंध में सांसद प्रदीप वर्मा से आश्वासन प्राप्त हो चुका है और इसे संघ की आगामी कल्याणकारी गतिविधियों के एक मुख्य हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।इसके साथ ही पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि समान विचारधारा वाले अन्य संगठनों के साथ बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित किया जाएगा।जिससे सामूहिक शक्ति के माध्यम से सामाजिक लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।
बैठक में ओबीसी (OBC) आरक्षण और समाज के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी संघ की सक्रिय भूमिका और ठोस रणनीति तय की गई। संघ ने स्पष्ट किया कि वह पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग है और इनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएगा।
साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए कई प्याउ (पेयजल) की व्यवस्था करने का निर्णय किया गया। समाज के द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन सिल्ली में करने का निर्णय लिया गया।
अंत में महासचिव ने सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन महत्वपूर्ण निर्णयों और सामाजिक सुविधाओं की उपलब्धता से समाज को नई मजबूती मिलेगी। इस बैठक में अध्यक्ष सुनील साहु, महासचिव विद्याधर प्रसाद,वरीय उपाध्यक्ष उदय साहु, पंकज साहु, रमेश साहु, सुमन साहु, मिथिलेश साहु, उपेन्द्र प्रसाद, संजय साहु, मुकेश साहु, रमण साहु, दिलीप प्रसाद, उपेन्द्र साहु सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Leave a comment