Home झारखण्ड पत्रकार और पत्रकारिता खतरे में, सवाल पूछने पर हजारीबाग के पत्रकार के साथ मारपीट।
झारखण्डराज्य

पत्रकार और पत्रकारिता खतरे में, सवाल पूछने पर हजारीबाग के पत्रकार के साथ मारपीट।

Share
District level committee formed for preservation and digitization of manuscripts.
Share

हज़ारीबाग़ । राजनीति सदैव इस बात पर होती हैं कि लोकतंत्र खतरे में हैं,तो संविधान खतरे में।लेकिन,वास्तविकता देखें तो ज्ञात होगा कि पत्रकार और पत्रकारिता खतरें में हैं।इसका ताजा मामला हजारीबाग का हैं।जहां एक शर्मनाक घटना सामने आई है।पत्रकार के सवाल पूछने पर उनके साथ मारपीट की घटना हुई हैं।
स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी से न्यूज 18 के पत्रकार सुशांत सोनी ने सवाल किया कि 25 फरवरी को हुए एयर एंबुलेंस हादसे के मृतकों को अब तक मुआवज़ा क्यों नहीं मिला।इस सवाल पर मंत्री के समर्थक भड़क गए और पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी।जो निंदनीय हैं एवं यह घटना पत्रकार के सुरक्षा और पत्रकारिता के भविष्य को लेकर भी कई सवाल खड़े करती हैं।
घायल पत्रकार को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ उनका इलाज जारी है।घटना बेहद गंभीर हैं और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।इसके लिए पत्रकारों को एकजुट होने की आवश्यकता हैं।
बता दें कि 25 फरवरी को रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस सिमरिया के पास क्रैश हो गया था।
विमान में कुल सात लोग सवार थे।जिसमें एक मरीज, दो परिजन, दो डॉक्टर और दो पायलट शामिल थे।हादसे में सभी सात लोगों की मौत हो गई थी।मृतकों के परिजनों को अब तक मुआवज़ा नहीं मिलने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।पत्रकारों और मीडिया संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।यह घटना न केवल पत्रकार सुरक्षा बल्कि सरकार की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े करती है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

समय से पूर्व सेवानिवृत मामले में वार्ता के बाद बीसीसीएल कर्मी का बंदी समाप्त।

धनबाद । ब्लॉक IV कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी मोहन लाल महतो...

पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित।

धनबाद में “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण...

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मंगलवार को...

जांच पड़ताल करके योग्य बालिकाओं का आवासीय विद्यालयों में करें नामांकन – उपायुक्त

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में निरसा,...