Home झारखण्ड पीएमयू में कार्यरत कर्मियों के लिए ओरिएंटेड परीक्षा आयोजित करने का निर्देश।
झारखण्डराज्य

पीएमयू में कार्यरत कर्मियों के लिए ओरिएंटेड परीक्षा आयोजित करने का निर्देश।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिला एवं प्रखंड स्तरीय पीएमयू में कार्यरत कर्मियों के सेवा अवधि विस्तार के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित कर्मियों के कार्य निष्पादन का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। साथ ही योजना से जुड़ी उनकी जानकारी परखने के लिए ओरिएंटेड परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कर्मियों की दक्षता एवं कार्य गुणवत्ता के आधार पर ही सेवा अवधि विस्तार पर निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, डीएलएओ राम नारायण खालको, डीआईओ सुनीता तुलस्यान, पीएचईडी 2 के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल, जिला समन्वयक सुशांत कुमार, कार्यालय सहायक संतोष कुमार गुप्ता मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

श्री रामचरित मानस महायज्ञ का समापन,भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

महाभंडारा का आयोजन एवं महायज्ञ समिति को किया गया सम्मानित । मुखिया...

बौआ कला मुखिया के पिता की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम...

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में सत्रारंभ,सुंदरकांड का पाठ एवं हवन-पूजन।

धनबाद । सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का...

राजगंज थाना के नए प्रभारी बनाए गए संजीव कुमार।

धनबाद । पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर धनबाद आए संजीव कुमार...