Home झारखण्ड एन०आई०टी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रण
झारखण्डराज्य

एन०आई०टी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रण

Share
Share

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन०आई०टी०) जमशेदपुर के निदेशक प्रो० (डॉ०) गौतम सूत्रधर ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 29 दिसम्बर को आयोजित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन०आई०टी०), जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने अवगत कराया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री को उन्होंने दीक्षांत समारोह की चल रही तैयारियों से अवगत कराया। दीक्षांत समारोह में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध कब्जा व कनेक्शन के विरोध में एक दिवसीय धरना।

धनबाद । हरिणा बागान कॉलोनी बाघमारा के बीसीसीएल आवासों पर अवैध कब्जा...

झामुमो महानगर समिति ने उप महापौर एवं पार्टी समर्थित वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित।

धनबाद । झामुमो महानगर समिति धनबाद के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह...

रांची में नकली शराब के साथ माफिया गिरफ्तार।

रांची । राजधानी रांची में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई...