धनबाद । आईसीएसई 10वीं की परीक्षा में कार्मेल डिगवाडीह की छात्रा नव्या साव को 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। भविष्य के लिए यह इनका पहला कदम हैं। इनके पिता दशरथ साव बीसीसीएल कर्मी हैं और माता रीमा साव एक गृहिणी हैं।इनकी सफलता के पीछे मां की कड़ी मेहनत, विश्वास व सहयोग रहा हैं।बताया कि नव्या शुरू से ही मेहनती रही है और निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रही है।इनकी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, निरंतरता और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन एवं लक्ष्य को प्राप्त करने का जुनून है।छात्रा नव्या साव ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों द्वारा कराए गए नियमित अभ्यास और अपने माता-पिता के अटूट विश्वास को दिया।छात्रा ने बताया कि भविष्य में वह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।नव्या की सफलता पर शिक्षक,रिश्तेदार,परिजनों, शुभचिंतक,मित्र – बंधुओ ने बधाई दिया।
Leave a comment