NEP पाठ्यक्रमों पर भड़के आजसू , DSW को सौंपा ज्ञापन।
धनबाद । छात्र नेता विक्की कुमार के नेतृत्व में आजसू छात्र संघ द्वारा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में NEP (National Education Policy) के अंतर्गत संचालित Minor (Vocational/Discipline), Skill Enhancement Course (SEC) एवं Value Added Course (VAC) विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने DSW को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में इन विषयों में शिक्षकों की भारी कमी से अवगत कराया।
छात्र नेता विक्की कुमार ने बताया कि शिक्षक नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा कई विद्यार्थी परीक्षा में असफल हो रहे हैं। छात्र संघ ने यह भी मुद्दा उठाया कि इन पाठ्यक्रमों के नाम पर प्रति छात्र ₹350 की राशि वसूली जा रही है, लेकिन इसके बावजूद शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है, जो छात्रों के साथ अन्याय है।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद DSW ने इस गंभीर समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित महाविद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी करने तथा शीघ्र ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
छात्र नेता विक्की कुमार ने कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आजसू छात्र संघ छात्रों के हित में आगे भी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष राज हाजरा, भोला पासवान, रौनक राज, राजवर्धन सिंह, मलाया रवानी, सुमित सरदार, आकाश पांडेय एवं अन्य उपस्थित रहें।
Leave a comment