Home झारखण्ड उत्तर तिसरा – दक्षिण तिसरा विस्तारीकरण परियोजना।
झारखण्डराज्य

उत्तर तिसरा – दक्षिण तिसरा विस्तारीकरण परियोजना।

Share
North Third - South Third Expansion Project.
Share

22 मई तक रैयत जमा कर सकते हैं आपत्ति से संबंधित आवेदन।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में उत्तर तिसरा – दक्षिण तिसरा विस्तारीकरण परियोजना को लेकर विशेष समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परियोजना के लिए बलियापुर अंचल के सुरुंगा एवं मुकुंदा मौजा में जमीन अधिग्रहण, ओवर बर्डन डंप के लिए पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन (आर एंड आर) को लेकर चर्चा की गई। साथ में सुरुंगा एवं मुकुंदा मौजा में शत प्रतिशत संरचनाओं का मूल्यांकन करने एवं ओवर बर्डन डंप से संबंधित रैयतों की समस्या का निराकरण करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण तथा ओवर बर्डन डंप से संबंधित रैयतों की समस्या का निराकरण करने के लिए उपायुक्त ने 22 मई 2026 तक समाहरणालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित राजस्व शाखा (लैंड सेल) में रैयतों से सभी आवश्यक कागजात के साथ आवेदन जमा कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि 22 मई 2026 तक जितने रैयतों के आवेदन प्राप्त होंगे उसका निराकरण करने के बाद पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन की बैठक निर्धारित की जाएगी।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, डीएमओ रितेश राज तिग्गा, बलियापुर के सीओ मुरारी नायक, आईटी मैनेजर रुपेश कुमार मिश्रा, भू-अर्जन शाखा के लक्ष्मी कांत साव, बीसीसीएल के भू-संपदा पदाधिकारी, लोदना एरिया के महाप्रबंधक व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड विस की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने सर्किट हाउस में समिति...

दून पब्लिक स्कूल के वाहनों पर एक लाख 60 हजार का जुर्माना।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के आदेशानुसार जिला परिवहन...

बीसीसीएल ब्लॉक-2 में कथित कोयला तस्करों ने बीसीसीएल कर्मियों पर किया हमला।

14 नम्बर हाजरी घर से साइट जाने के दौरान घटी घटना, कर्मियों...